भिवानी। भिवानी से झज्जर रूट पर रोडवेज ने शाम के समय नई बस सेवा शुरू की है। ये बस भिवानी से बेरी तक जाएगी और बेरी में इसका रात्रि ठहराव भी होगा। दरअसल, भिवानी से झज्जर वाया दिल्ली के लिए देर रात कोई बस सेवा नहीं है।
ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने भिवानी बस स्टैंड से शाम साढ़े पांच बजे बेरी के लिए नई बस सेवा शुरू की है। ये बस रात्रि ठहराव बेरी में करेगी। अगली सुबह बेरी से साढ़े सात बजे भिवानी के लिए रवाना होगी। बता दें कि भिवानी बस स्टैंड से शाम पांच बजे के बाद वाया झज्जर, गुरुग्राम कोई बस सेवा नहीं है। ऐसे में यात्रियों की मांग पर रोडवेज प्रशासन ने भिवानी से बेरी के लिए नई बस सेवा शुरू की है। इसकी शुरूआत बुधवार से की गई। भिवानी डिपो महाप्रबंधक ने बताया कि भिवानी से बेरी के लिए शाम के समय बस सेवा का लाभ मिलेगा। जो लोग वाया झज्जर गुरुग्राम जाते हैं, उन्हें भी बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी।