अपने आवास पर पब्लिक हेल्थ के अफसरों के साथ बैठक में मौजूद विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने अपने आवास पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास कार्यों पर मंथन किया। शहर में पीने के पानी व बरसाती पानी की निकासी को लेकर अनेक योजनाओं पर चर्चा हुई। शहर में आठ जगहों पर नए बूस्टर व शहर में लीकेज कर रही पाइप लाइनों को बदलने तथा जिन इलाकों में पेयजल की पाइप लाइन नहीं है। उन इलाकों में पाइप लाइन डलवाए जाने का प्रस्ताव पारित कर सरकार व सीएम नायब सैनी के पास भेजे।
विधायक सर्राफ ने बताया कि जल्द ही उक्त कार्य पास होकर उनके पास पहुंच जाएंगे और उसके बाद शहर के विकास कार्य को गति दी जाएगी। विधायक सर्राफ ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ, जेई तथा नगरपरिषद के पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने पार्षदों से शहर में जिन इलाकों में बूस्टर की जरूरत है। उनसे जानकारी मांगी।
पार्षदों के कहने पर विधायक सर्राफ ने शहर के आठ जगहों पर पीने के पानी के लिए बूस्टर बनाए जाने का प्रस्ताव अधिकारियों की मौजूदगी में तैयार करवाकर सरकार को भेजा। इनके अलावा जिन इलाकों में पीने के पानी की पाइप लाइन नहीं है। उन इलाकों में पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार हुए। इनके अलावा जिन इलाकों में पानी की पाइप लाइन लीकेज है। उन क्षेत्रों की पाइप लाइन को बदले का भी प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक सर्राफ ने उसी वक्त प्रस्ताव तैयार करवाकर सीएम नायब सैनी के कार्यालय में भिजवा दिया।
निनान व डाबर में बनेंगे अतिरिक्त टैंक
इस दौरान पार्षदों से कार्य के सुझाव मांगने के बाद अधिकारियों से गांव निनान स्थित जलघर में अतिरिक्त टैंक बनाए जाने पर चर्चा हुई। विधायक सर्राफ ने बताया कि वहां पर एक अतिरिक्त टैंक बनाए जाने जरूरत है। क्योंकि उस जलघर में अंदरूनी शहर व बाहरी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई का बोझ है। इसी तरह डाबर कॉलोनी स्थित जलघर में भी अतिरिक्त टैंक बनाए जाने की जरूरत है। क्योंकि इन जलघरों पर शहर की सबसे ज्यादा को पीने के पानी का बोझ है। इस पर अधिकारियों ने दोनों जगहों पर अतिरिक्त जलघर बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया और सरकार को भेज दिया।