फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी और हांसी में होगी दिव्यांग खिलाड़ियों की राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में 28 अक्तूबर से राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने इसकी घोषणा की। प्रतियोगिता के मैच 28, 29 और 30 नवंबर को भिवानी में तथा 1, 2 और 3 दिसंबर को हांसी के क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे। इसमें आठ राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन ने पुरस्कार वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मैच समाप्त होते ही खिलाड़ियों को मैदान पर नकद पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैतान सिंह मान, एसएस मान और महासचिव राजकुमार सुनसुना ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें