फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल स्तर की नाबालिग खिलाड़ी के साथ की छेड़छाड़

Mon, 15 May 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नेशनल स्तर की नाबालिग खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में 17 वर्षीय नाबालिग नेशनल खिलाड़ी ने बताया कि वह सोनीपत से खेलों में हिस्सा लेकर आई थी। जब वह बवानीखेड़ा बस स्टैंड से अपने घर जा रही थी तो जैसी ही पुर रोड मोड़ पर पहुंची तो पीछे से एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। इसके अंदर बैठे एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ कर गाड़ी में खींचने का प्रयास किया और जबरन उसके साथ हाथापाई करने लगा। किसी तरह उस व्यक्ति से अपना बचाव कर वहां से भाग गई। लड़की ने पुलिस को गाड़ी का नंबर भी दे दिया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी विवाहित है और कुंगड़ गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें