फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या धाम के लिए साइकिल से निकले नरेंद्र

विज्ञापन
अयोध्या धाम के लिए अपनी साइकिल यात्रा शुरू करते नरेन्द्र यादव। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नंद गांव से राम भक्त नरेंद्र कुमार यादव ने अयोध्या धाम के लिए साइकिल पर बुधवार को अपनी यात्रा शुरू की है। नरेंद्र ने गांव से भगवान राम के नाम से ईंट साथ में ली है। जिसको 763 किलोमीटर की यात्रा करने के उपरांत अयोध्या में बनने जा रहे भगवान राम के मंदिर की नींव में लगाएंगे। रामभक्त नरेंद्र ने गांव के मंदिर से मुनि महाराज द्वारा पूजा अर्चना करवा कर ईंट को अपने शीश पर रख गांव में प्रभात फेरी निकाली और उसके बाद अयोध्या धाम के लिए साइकिल पर यात्रा के लिए निकल गए। इस बारे में समाजसेवी नरेंद्र ने कहा कि संत मुनि महाराज एवं महंत चरण दास महाराज के सानिध्य में उन्होंने यह यात्रा भगवान राम मंदिर के संदेश को लेकर शुरू की है। इस अवसर पर बाबा पूर्णगिरी धाम से मुनि महाराज, सूबेदार श्रीभगवान, सोमबीर पहलवान, महेंद्र यादव, सुभाषचंद्र ने भी भगवान राम मंदिर निर्माण पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें