फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान: परीक्षा के समय टीवी व फोन से परीक्षार्थी बनाएं दूरी

Sun, 05 Feb 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अनिल अरोड़ा।
विज्ञापन
भिवानी। दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाएं की तैयारी के लिए विद्यार्थी भी अपने-अपने विषयों की तैयारी करने में जुट गए हैं। कोई विद्यार्थी सेल्फ स्टडी से तो कोई ट्यूशन की मदद लेकर परीक्षाएं की पुख्ता तैयारी करने में जुटा है। इस बीच कई विद्यार्थी ऐसे भी है जो फोन का प्रयोग पढ़ाई करने के लिए करते हैं लेकिन अनजाने में सोशल मीडिया पर अपना कीमती समय गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में भौतिक के प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने विद्यार्थियों के लिए टिप्स साझा किए। उन्होंने बताया कि ऐसे समय में विद्यार्थियों को फोन व टीवी से दूरी बना लेनी चाहिए। पिछले वर्ष कोविड के कारण 30 प्रतिशत सिलेबस को कम कर दिया गया था। लेकिन इस बार सिलेबस को फिर से पूरा कर दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थी अपने निर्धारित पाठ्यक्रम को अच्छे से पढ़ें। सभी विषयों को समय निर्धारित करके पढ़ें। इससे सभी विषयों की तैयारी अच्छी तरह से हो पाएगी। इसके अलावा बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद प्रश्नपत्र का नमूना अवश्य लें। इससे विद्यार्थी परीक्षा में आने वाले पेटर्न से वाकिफ हो सकेंगे। वहीं, विज्ञान विषय की तैयारी के समय चित्र व आरेख बनाएं। इससे परीक्षा में अच्छे मार्क्स मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी लिखकर अपनी तैयारी करे। विद्यार्थियों को कुछ समय के लिए गैजेट्स से दूरी बनाएं, जिससे उनका फोकस पढ़ाई पर केंद्रित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें