फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद शहर पर चलाएगी ''सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ'' अभियान

Sat, 06 Jul 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते श्री श्याम वेस्ट मैनेजमेंट के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। अब नगर परिषद मानसून के दौरान शहर में ''सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ'' अभियान चलाएगी। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को वार्ड नंबर एक से की गई है। नगर परिषद के स्वच्छ भारत मिशन जिला इंचार्ज सन्नी शर्मा व वार्ड एक के पार्षद सूर्या सिंह तंवर इस अभियान को हरि झंडी दिखाई। दरअसल नगर आयुक्त हर्षित कुमार के निर्देश पर मानसून के दौरान शहरी दायरे को साफ सुथरा रखने के मकसद से ये अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान सभी वार्डों में चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री श्याम वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा वार्ड नंबर एक वीकर सेक्शन में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में नगर परिषद से स्वच्छ भारत मिशन जिला इंचार्ज सनी शर्मा ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में हम सबका अहम योगदान है। इसलिए निर्धारित जगह व कूड़ा गाड़ी के अंदर ही कूड़ा डालें। वहीं पार्षद सूर्या सिंह तंवर ने कहा कि अगर शहर में सफाई रहेगी तभी आपका शहर स्वच्छ व स्वस्थ रहेगा बीमारी से मुक्त रहेगा।
इस मौके पर नगर परिषद से आईईसी एक्सपर्ट गायत्री भी मौजूद थी। पार्षद सूर्या सिंह तंवर और स्वच्छ भारत मिशन से इंचार्ज सनी शर्मा द्वारा लोगों को शपथ दिलवाई गई कि वह कचरे को सिर्फ कचरा वाहन में ही डालेंगे और अपने आस-पास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखेंगे। उनके साथ सुपरवाइजर मंजीत, नवदीप, विक्रम, लोकेश, कंचन, गीता, उर्मिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



नगर परिषद शहरी दायरे में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चला रही है। आम तौर पर मानसून के दौरान संक्रमित बीमारियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में साफ सफाई और स्वच्छता की अहमियत ज्यादा बढ़ जाती है। इसी को लेकर डीएमसी हर्षित कुमार के निर्देश पर श्री श्याम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सहयोग से ये अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-सन्नी शर्मा, जिला इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें