फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद डॉ. वत्स ने भेंट किए पानी के टैंकर व फॉगिंग मशीनें

Sun, 12 Mar 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पंचायत भवन में टैंकर वितरण कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) ड
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सांसद व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. डीपी वत्स ने अपने सांसद निधि कोष से विभिन्न ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर व फॉगिंग मशीनें भेंट की। इससे पहले पंचायत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचने पर कार्यवाहक अतिरिक्त उपायुक्त व जिला परिषद के सीईओ मनोज दलाल ने सांसद डॉ. डीपी वत्स का स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि हर घर जल पहुंचाना सरकार की योजना है। ये टैंकर इस योजना में मददगार साबित होंगे। अभियान के तहत अब तक सांसद निधि कोष से 350 से ज्यादा पानी के टैंकर ग्राम पंचायतों को भेंट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही लोहारू क्षेत्र के लिए 15 टैंकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। सांसद डॉ. डीपी वत्स ने तोशाम, मानहेरू, पुर, आजादनगर को पानी के टैंकर वरोहनात, आजादनगर, पुर ग्राम पंचायत को फॉगिंग मशीनें भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह तंवर, राहुल मुंढाल, बंटी तंवर चांग, सरपंच राजेश तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें