फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर ने जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

Sun, 28 Jan 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने हर क्षेत्र में उन्नति की है। आज हमारी सेना सशक्त है। हम खाद्यान्नों के साथ-साथ सैन्य संस्थानों में भी आत्म निर्भर बन रहे हैं। सांसद धर्मबीर सिंह शुक्रवार को भीम खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सांसद ने राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

भीम खेल परिसर में समारोह में शामिल होने से पहले सांसद धर्मबीर सिंह स्थानीय नेहरू पार्क में पहुंचे और यहां स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। समारोह के दौरान सांसद ने युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। समारोह में परेड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया और राष्ट्र ध्वज को सलाम किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने डीसी नरवाल और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के साथ परेड का निरीक्षण किया।
गणतंत्र समारोह में परेड कमांडर परेड की टुकड़ियों ने उप पुलिस अधीक्षक लोहारू, अशोक कुमार की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी पहले, एनसीसी सीनियर डिविजन लड़कों की टुकड़ी दूसरे और पुरुष पुलिस की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में डीपीई वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हलवासिया विद्या विहार स्कूल, केएम पब्लिक स्कूल, आर्यन स्कूल, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति स्कूल, उत्तम भाई कन्या स्कूल, पं. सीताराम सी.सेकेंडरी स्कूल, टीआईटी सी.से. स्कूल पीटी डंबल तथा लेजियम का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में टीआईटी स्कूल पहले, वैश्य मॉडल दूसरे और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। झांकियों में स्वास्थ्य विभाग पहले, मौलिक शिक्षा विभाग दूसरे और सचिव प्रादेशिक परिवहन तीसरे स्थाप पर रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सम्मान पाने वालों में परेड कमांडर डीएसपी लोहारू अशोक कुमार, डॉ. रश्मि बजाज, जिला परिवहन अधिकारी दर्शना भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता संभव जैन, पीटीआई गोवर्धन, मुक्केबाज प्रीति व पूजा बोहरा, कबड्डी खिलाड़ी नवीन गोयत, सहायक प्रो. हरिकेष पंघाल, बुशान से मुनेश कालीरमण, पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष, एसआई धर्मेंद्र कुमार, पीएसआई विशेष, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई पुष्प कुमार, एएसआई कृष्ण कुमार व एएसआई आनंद, एचसी अमित, एचसी रविकांत, एचजीएच बबीन, ईएचसी प्रियंका, प्राध्यापक कपिल शर्मा, न्यायिक विभाग से अधीक्षक राजीव गौतम, नायब नाजिर विवेक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अनिल कुमार, पीए पदम सिंह, एसडीएम कार्यालय से संजीव, मंदीप कुमार, पीडबलूडीबीएंड आर से राधेश्याम, स्वास्थ्य विभाग से अनिल कुमार, राजस्व विभाग से मंजीत नैन और सहकारी बैंक प्रबंधक दीपक मोर तथा मंच संचालन करने वाली प्राचार्या अनीता नाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें