फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद बृजेंद्र सिंह पंचायत भवन में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह मंगलवार को सुबह 11 बजे पंचायत भवन में एक करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सांसद बृजेंद्र सिंह कालूवास, धनाना, सिपर, रतेरा, मिलकपुर, बडेसरा और बलियाली गांव को पानी के टैंकर भेंट करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद पांच लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले गांव तालू की गोशाला की चाहरदीवारी व शेड कार्य, 11-11 लाख रुपये की लागत से गांव धनाना बाबा ब्रह्मचारी व मिताथल की बाबा खुबीनाथ गोशाला के कार्य, पांच लाख रुपये के गांव खेड़ी दौलतपुर के चौपाल के कार्य की आधारशिला रखेंगे। सांसद बृजेंद्र सिंह गांव तिगड़ाना में गोशाला पर खर्च किए सात लाख रुपये के कार्य का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान गांव बड़सी जाटान, अलखपुरा, धनाना, सैय, बोहल, बडेसरा, पपोसा, मिलकपुर में 18.8 लाख रुपये से ओपन जिम की सौगात देंगे। इनमें प्रत्येक कार्य पर दो लाख 35 हजार रुपए के हिसाब से राशि खर्च हुई है।
सांसद की ओर से जिला न्यायालय भिवानी में शौचालय निर्माण और लाइब्रेरी में पुस्तकों पर 11 लाख रुपये की राशि दी गई है। बवानीखेड़ा में संत गुरु रविदास सेवा समिति सेंटर पर छह लाख रुपये, गांव मिलकपुर में युवा क्लब को खेल के सामान के लिए 2.50 लाख रुपये, गांव कंलिगा पाना अमरू के कबड्डी मैट के लिए 2.25 लाख रुपये, गांव गुजरानी में इनडोर जिम के लिए करीब दो लाख रुपये, गांव बवानीखेड़ा में दक्ष प्रजापति धर्मशाला के लिए नगर परिषद को 10 लाख रुपये तथा गांव बवानीखेड़ा के महाराणा प्रताप कम्यूनिटी सेंटर में किचन व शौचालय के लिए 11 लाख रुपये की राशि दी गई है। सांसद द्वारा इन सभी कार्यों की सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें