फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का पीए कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम में नौकरी करने वाले युवक की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

विज्ञापन
नाथू वासी युवक को आइसोलेशन वार्ड में ले जाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ के पीए सत्यनारायण शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक सर्राफ और उनके परिवार को भी होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही संपर्क में आनेवाले परिजनों, कार्यकर्ताओं व अन्य के भी सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। वह पत्नी के इलाज के सिलसिले में पिछले १० दिन के दौरान तीन-चार बार हिसार के एक निजी अस्पताल में गए थे। इसके अलावा दो दिन पूर्व चंडीगढ़ भी गए थे। इनके अलावा नाथुवास गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। व्यक्ति गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था और २४ मई को भिवानी अपने घर आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इनके परिजनों के भी सैंपल लिए है। जिन्हें जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें