फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधायक ने कलिंगा से सैंपल तक के लिंक मार्ग का किया शिलान्यास

Mon, 14 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: कलिंगा से गांव सैंपल तक के लिंक मार्ग का शिलान्यास करते बवानीखेड़ा से विधायक विशंबर वा
विज्ञापन
खरक। विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने रविवार को गांव कलिंगा से गांव सैंपल तक के लिंक मार्ग का शिलान्यास किया। इस मौके पर धामाण खाप प्रधान रिशी पाल, कलिंगा पाना सवाई के सरपंच रणवीर सिंह, अमरू पाना के सरपंच सोनू और राजू पाना की सरपंच सुनीता देवी मौजूद थे। जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आई।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस लिंक मार्ग के बनने से दोनों गांवों के लोगों का आना व जाना सुगम होगा। उनकी यह मांग पिछले सात दशकों से चली आ रही थी। इस मार्ग के बनने के बाद लोग आसानी से अपने खेतों में आ-जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि शहर व देहात के लोग सार्वजनिक कार्य लेकर आएं। उनको प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। खासकर बवानीखेड़ा हल्के पर सीएम मनोहर लाल मेहरबान हैं और वे हल्के का चहुंमुखी विकास करवा रहे हैं। विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद बवानीखेड़ा के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से कस्बा स्थित शहीद गुलाब सिंह पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में कस्बे व देहात के अनेक लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें