फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कन्या स्कूल में विधायक ने अधिकारियों के साथ किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर व आसपास के गांवों की बेटियों को स्कूली शिक्षा देने के उद्देश्य से लंबी जद्दोजहद के बाद बनकर तैयार हो रहे सरकारी स्कूल पर बनने से पहले ही अनियमितताएं उजागर हो गई। निर्माण में अनियमितता के आरोप विधायक घनश्याम सर्राफ ने लगाए हैं। बुधवार को विधायक ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन राजकीय कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण किया। शहर के भगत सिंह चौक पर पांच करोड़ 10 लाख की लागत से नया राजकीय कन्या विद्यालय बन रहा है। विधायक को बार-बार शिकायतें मिल रही थी कि स्कूल के निर्माण कार्य के दौरान काफी अनियमितताएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधायक के प्रयासों से लंबे अर्से बाद स्कूल बनकर तैयार हो रहा है। लेकिन ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग का आरोप है। विधायक ने बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर निर्माणाधीन स्कूल परिसर का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने पाया कि यहां पर घटिया किस्म की सीमेंट के प्रयोग के साथ ही टाइल लगाने व कमजोर लिपाई की जा रही है, जो बनने से पहले ही पपड़ी बनकर टूट रही है। इसके अलावा कमरों की छत की पीओपी भी उखड़ी हुई थी। विधायक ने खुद इस निर्माण कार्य की कमी को नजदीक से देखा और निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट तक करने की बात कही। सरकारी स्कूल के निर्माण में हो रही अनियमितताओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि हिसार की एक फर्म स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रही है। इसीलिए उसने उन्हे यहां मजबूरन आकर इसकी जांच करनी पड़ी है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य के सैंपल लेने के साथ ही शिक्षा मंत्री को इसकी शिकायत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य के दौरान पैसों की कमी जैसी कोई बात है तो वे इस कार्य को आगे बढ़वा सकते हैं, परंतु ठेकेदार द्वारा जिस प्रकार से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, इससे भविष्य में यहां बैठने वाले बच्चों के साथ दुर्घटना घट सकती है। ऐसे में विधायक ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लिया। विधायक के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

------
वहीं शिक्षा विभाग की जिला परियोजना अधिकारी संतोष नागर ने कहा कि उन्होंने फरवरी माह में ही यहां का चार्ज लिया है और निरीक्षण करने के दौरान विधायक द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायतों पर कार्रवाई कर ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में कोई अनियमितता न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें