फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधायक ने मांगोंं को पूरा करवाने का दिया आश्वासन

Mon, 21 Oct 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सामने गांव प्रेमनगर वासियों द्वारा पिछले तीन वर्षों से अपनी विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न मांगों के लिए दिए जा रहे धरने पर बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि पहुंचे।
विज्ञापन

धरने पर आज के अध्यक्ष कैप्टन कलम सिंह ने विधायक को अपनी मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने विधायक को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में गांव प्रेमनगर वासियों के लिए नौकरियों में आरक्षण, गलत दीवार को हटाना व गांव के विकास से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित सभी मांगों से अवगत करवाया। जिन्हें सुनकर विधायक कपूर वाल्मीकि ने गांववासियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे तथा धरने की कमेटी की मुलाकात सीएम से करवाएंगे। विधायक ने कहा कि वे जल्द से जल्द धरने की मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा, जयसिंह दुहन, सुमित, मोनू बूरा, राजेश, प्रवीण बूरा, साहिल वाल्मीकि, नीटू वाल्मीकि, मनोज, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें