फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिताथल के मुक्केबाजों ने दिखाया मुक्के का दम, तीनों ने जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
नेशनल मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल विजेता मुक्केबाज ललित, सचिन, जुगनू कोच अनिल टेकराम के साथ
विज्ञापन
भिवानी। मेघालय के शिलांग में 25 नवंबर से एक दिसंबर तक हुई मैन 7वीं एलीट बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में भिवानी जिले के गांव मिताथल के तीन मुक्केबाजों ने गोल्डन पंच जड़ा है। तीनों ही मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग में नेशनल खेलों में भाग लेने वाले प्रतिद्वंद्वियों को जीत का पंच जड़ गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन

गांव मिताथल के पांच मुक्केबाजों ने 7वीं एलीट मैन बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था। भिवानी एक ऐसा जिला था, जिसमें नेशनल खेलों में एक ही गांव के पांच मुक्केबाज शामिल हुए। इसमें तीन ने गोल्ड मेडल जीते। बाबा खुबीनाथ अकादमी के कोच अनिल टेकराम ने बताया कि गांव मिताथल के मुक्केबाज ललित ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के मुक्केबाज पवन को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। जबकि मिताथल के मुक्केबाज सचिव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे के सचिन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, मिताथल के मुक्केबाज जुगनू ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के मुक्केबाज विशाल को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
तीनों ही मुक्केबाजों की राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विजेता बनने से गांव मिताथल में खुशी का माहौल है। कोच अनिल टेकराम ने बताया कि राष्ट्रीय स्पर्धा में तीनों ही मुक्केबाजों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों विजेता मुक्केबाजों का अब इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है, जो भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश की झोली में मेडल के लिए बेहतर तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें