फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नाबालिग छात्रा को अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म

Wed, 24 May 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

गांव के कुएं से पानी लेने गई एक नाबालिग छात्रा को युवक ने अगवा कर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने परिजनों के साथ लघु सचिवालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह गांव के ही स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसका आरोप है कि 23 अप्रैल की शाम साढ़े तीन बजे वह गांव के कुएं पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसको डरा धमका कर उसे तोशाम के एक होटल में ले गया, जहां पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। आरोपी ने उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देने की बात कही। इसी डर से उसने ये बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 12 मई की शाम तीन बजे कुएं पर पानी लेने गई तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी। घर पहुुंचकर छात्रा ने आरोपी युवक की करतूत के बारे में अपने पिता और चाचा को बताया। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। वहीं, इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि फिलहाल पुलिस थाने में नाबालिग से दुष्कर्म संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें