फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मां के साथ स्कूल गई प्रवासी किशोरी लापता, केस दर्ज

Mon, 20 Feb 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्कूल में अपनी मां के साथ सफाई करने के लिए गई एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। लापता की मां ने इस संबंध में शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जूई थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

लापता की मां ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के जिला सहरसा में गांव कांप की निवासी है। गत 15 फरवरी को एक निजी स्कूल में सफाई करने के लिए गई थी और अपने साथ अपनी 16 वर्षीय बेटी को भी लेकर गई थी। शाम को चार बजे वे स्कूल में पहुंचे। स्कूल पहुंचने के दस मिनट बाद उसकी बेटी लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर किशोरी को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के बारे में परिजनों के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा। इस बात से परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस लापता को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें