फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 2004 से लेकर अब तक अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दिया मर्सी चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) के विद्यार्थियों को मुक्त विद्यालय मार्च 2023 की परीक्षा में आवेदन का विशेष अवसर (मर्सी चांस) दिया है। इसमें उन विद्यार्थियों को शामिल किया है जिनका वर्ष 2004 से वर्ष 2017 तक सेकेंडरी के शैक्षिक और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा में वर्ष 2004 से सितंबर 2022 तक जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम एक अथवा एक से अधिक विषयों में री-अपीयर रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा की मार्च-2023 हेतु 5000 रुपये एकमुश्त परीक्षा शुल्क के साथ 19 से 31 दिसंबर तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे सभी परीक्षार्थियों का पाठ्यक्रम मार्च-2023 के पाठ्यक्रम अनुसार ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें