फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पारा 44 डिग्री के पार, गर्मी से छूटे पसीने तो बिजली कटों से लोग बेहाल

Sun, 19 May 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 ​भिवानी में गर्मी से परेशान राहगीर। 
विज्ञापन
भिवानी। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। जिसने छुट्टी के दिन घरों में बैठे लोगों के भी पसीने छुड़ा दिए वहीं बार-बार लगे बिजली कटो ने बैचेन कर डाला। शहर की सड़कों पर भी अत्यधिक गर्मी की वजह से वीरानी छाई रही। वहीं स्कूली बच्चों का भी शनिवार दोपहर घर पहुंचते-पहुंचते बुरा हाल हो गया। गर्मी के आगे कूलर, एसी भी फेल हो गए। दिनभर बिजली के भी आठ से दस बार कट लगे। गर्मी में सर्कल के अंदर रोजाना 92 लाख यूनिट बिजली की खपत बनी है।
विज्ञापन

हीट वेव का असर मौसम पर अब साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा तो सड़कें भी तपने लगी वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों से बदन भी झुलसने लगा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहा। यानी दिन तो सबसे अधिक गर्म बना ही रात के समय भी तापमान अधिकतम बना रहा। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें अब तीन से चार दिन ऐसे ही हालात बनेंगे और तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
गर्मी का असर लोगों की सेहत ही नहीं बल्कि कारोबार पर भी पड़ा है। गर्मी में कारोबार ठंडा हो गया है वहीं शहर में हर दस कदम पर शीतल पेय पदार्थों की स्टॉलें भी सजी हैं। दिन के समय लू के थपेड़ों से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा ढंककर ही गंतव्य की ओर लोग बढ़ते दिखाई दिए। हालांकि गर्मी को देखते हुए शनिवार को सुबह सात बजे स्कूल लगे और दोपहर 12 बजे छुट्टी भी हो गई। मगर दोपहर 12 बजे तक छुट्टी में भी तपिश इतनी तेज थी कि बच्चों का स्कूली वाहनों व दोपहिया वाहनों पर बैठे-बेठे ही हाल-बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें