फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनसंगठनों के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन पर राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Thu, 27 Apr 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते विभिन्न जनसंगठनों के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ वीरवार को सीटू, किसान सभा, जनवादी महिला समिति सहित जनसंगठनों के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन किया। जनसंगठनों के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए ठाकुर बीर सिंह पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह, जनवादी महिला समिति नेत्री संतोष देशवाल व किसान सभा रामफल देशवाल ने की। संचालन सीटू जिला सचिव अनिल कुमार ने किया। किसान सभा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, रिटायर्ड कर्मचारी नेता सज्जन कुमार सिंगला व सीटू जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश के खेल मंत्री पर खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जोकि गलत है। दोनों आरोपियों को पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच की जाए, ताकि बेटियों को न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार अगर जल्द ही आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करती हैं तो जन संगठन जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सज्जन कुमार सिंगला, शेर सिंह, सुंदर कोच, प्रताप सिंह, वजीर सिंह, अनिल कुमार, उपासना, हुकम कोर, रेनू शर्मा, अनुराधा, सुशीला, कमल प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें