फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रोहित को किया सम्मानित

Mon, 04 Mar 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 29वीं एशियाई यूरो अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में गांव मिठी निवासी रोहित लांबा ने स्वर्ण पदक जीता है। पदक विजेता खिलाड़ी रोहित व कोच हरीश सैनी के सम्मान में स्वर्णकार सेवा परिषद ने नया बाजार स्थित अंचल सदन में समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार सेवा परिषद के प्रधान हरिचरण वर्मा ने की। संचालन महासचिव अधिवक्ता कुलदीप सोनी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान हरिचरण ने कहा कि खिलाड़ी रोहित ने समाज का नाम रोशन किया है, इससे अब अन्य युवाओं को खेलों में भागीदारी कर देश के लिए पदक जीतने की प्रेरणा मिलेगी।
महासचिव अधिवक्ता कुलदीप सोनी ने कहा कि भिवानी के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उस प्रतिभा को तराशने की जरूरत है। इस अवसर पर सुभाष वर्मा समाजसेवी, एसएस शिलवंत, अशोक वर्मा, राजकुमार, मनीष वर्मा, योगेंद्र सोनी, केके वर्मा, अजय कुमार मास्टर, विजय, एमएस शिलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुक्केबाज अंजलि ने जीता कांस्य पदक

भिवानी। असम में 25 से लेकर 29 फरवरी तक आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिला मुक्केबाज अंजलि ने 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। अंजलि ने अपनी जीत का श्रेय प्रशिक्षक भीम अवॉर्डी संजय श्योराण को दिया है। अकादमी के महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि अंजलि की यह उपलब्धि सराहनीय है। भिवानी पहुंचने पर मुक्केबाज अंजलि का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अकादमी के अध्यक्ष डाॅ. एलबी गुप्ता ने अंजलि को बधाई दी। इस मौके पर कैप्टन बनी सिंह, कृष्ण, मुन्ना, कुलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें