फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बहल से पिलानी रोड पर बीआरसीएम कॉलेज व सोरड़ा कदीम गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पाजू निवासी मिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौत को नील गाय से हुई दुर्घटना बताया जबकि उनकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई थी। परिजनों के बयान पर पुलिस ने बाद में मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाजू गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने भाई अमित के साथ बहल में एक बाइक रिपेयर की दुकान पर काम करते हैं। 27 जनवरी की शाम को करीब साढ़े पांच बजे उसका भाई बहल से पाजू गांव आ रहा था। उसे सूचना मिली कि उसका भाई बीआरसीएम कॉलेज व सोरड़ा गांव के बीच सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा है। इस पर वह मौके पर पहुंचा। वहीं तब तक पुलिस भी वहां आ गई थी। पुलिस ने उसके भाई के शव का नील गाय से हुई दुर्घटना दिखाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने हमें इस बात पर गुमराह किया। जबकि हमें पता चला कि गांव के ही दो लोगों ने ही अमित का एक्सीडेंट किया था। इन लोगों ने पंचायत में भी यह बात कबूल ली थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें