फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: योग अंडर 14 आयु वर्ग मुकाबले में मानसी रही प्रथम

Wed, 21 Aug 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में योग करतीं ​​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में मंगलवार से दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ भिवानी के खंड शिक्षा अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किया। पहले दिन अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मदनलाल की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पहले दिन लड़कियों की वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। अंडर 14 योग प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, प्रिया दूसरे, इशिका तीसरे, एंजल चौथे, सोनाक्षी पांचवें, नितिक छटे, चंचल सातवें स्थान पर रही।
वहीं योग अंडर 17 में मानवी मल्हान प्रथम, स्वाति दूसरे, याशिका तीसरे, चैतन्य चौथे, कोमल पांचवें, मुस्कान छटे, महक सातवें स्थान पर रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीएमएस हालुवास देवसर माजरा की टीम प्रथम रही। इस मौके पर मुख्यअतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में बेहद कारगर साबित होती है। प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वे किसी ना किसी खेलों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


अंडर-11 आयु वर्ग की कबड्डी में श्रीबालाजी स्कूल कलिंगा विजेता
अंडर-11 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा व जीपीएस कोंट पहले व दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीएसएसएस सांगा व जीएसएसएस ढाणा लाड़नपुर, कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा व जीएसएसएस नाथुवास की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग की खो-खो में जीएचएस प्रेमनगर व जीएसएसएस ढाणा लाडनपुर, कबड्डी प्रतियोगिता में फूला देवी विद्यालय मंदिर धनाना व वीएसएफ जीएसएसएस बड़ेसरा की टीम क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही।

अंडर-17 आयु वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीएसएसएस मंढ़ाणा अव्वल
अंडर-17 आयु वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीएसएसएस मंढ़ाणा की टीम पहले स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीएसएसएस सांगा व डीपीएस धनाना, कबड्डी में बीएसडीएस एसएसएस कलिंगा व जीएसएसएस बालाजी कलिंगा की टीम पहले व दूसरे स्थान पर रही। सॉफ्टबाल प्रतियोगिता की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें