भिवानी। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
बैंक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय कपिल मेहनत मजदूरी का काम करता था। रविवार शाम को उसने घर के अंदर ही फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक दो बेटों का पिता था। पुलिस ने सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद