फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में बने बोरवेल में गिरा व्यक्ति, जेसीबी से बाहर निकाला

Mon, 14 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी। गांव आलमपुर के खेत में बोरवेल में मिट्टी के नीचे दबे व्य​क्ति को निकालती जेसीबी मशीन। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव आलमपुर के खेतों में बने बोरवेल में नीचे उतरे किसान के ऊपर मिट्टी ढहने से नीचे दब गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किसान को सुरक्षित बाहर निकाल उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तोशाम पुलिस और ग्रामीणों का भी भारी जमावड़ा लगा।
विज्ञापन

दरअसल गांव आलमपुर निवासी 32 वर्षीय सुदेश अपने खेत में बने बोरवेल की जांच के लिए करीब दस फुट नीचे गहराई में उतरा था। इसी दौरान मिट्टी का काफी हिस्सा उसके ऊपर आ गिरा और वह नीचे दब गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तोशाम पुलिस को दी और मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई। देर शाम तक टार्च की रोशनी में जेसीबी ने बोरवेल के पास में काफी गहराई तक खोदाई कर किसान को सुरक्षित बाहर निकाला। तोशाम पुलिस थाना एसएचओ सुखबीर ने बताया कि फोन पर किसान के बोरवेल में मिट्टी के नीचे दबने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से करीब ढाई घंटे बाद किसान को सुरक्षित बाहर निकाल अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें