बवानीखेड़ा। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।
सूचना के आधार पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक की पहचान जींद के गोविंदपुरा निवासी सुरजीत (25) के रूप में हुई है। जीआरपी ने मृतक के चाचा सुरेंद्र के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। परिजन ने जीआरपी को बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई वर्ष पहले ही गांव को छोड़ चुका था।