फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: घरेलू कलह में युवक ने की थी आत्महत्या, एक माह बाद पत्नी, साली और सास समेत पांच पर केस दर्ज

Tue, 24 Jan 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतक कपिल के भाई करण ने बताया कि वह बीएसफ में कार्यरत है। उसका मकान भिवानी में है। उसके भाई कपिल की शादी साल 2016 में उमरावत निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके भाई व ममता की कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव सिंघानी में करीब एक माह पहले व्यक्ति के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान गांव सिंघानी निवासी कपिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक कपिल के भाई करण ने बताया कि वह बीएसफ में कार्यरत है। उसका मकान भिवानी में है। उसके भाई कपिल की शादी साल 2016 में उमरावत निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके भाई व ममता की कहासुनी होती थी। जिसको लेकर कई बार दोनों गांवों में पंचायतें भी हुई। 28 दिसंबर को उसके भाई व ममता की कहासुनी हो गई। उस समय वह अपने भाई को समझाकर अपने घर भिवानी आ गया। इन विवादों के कारण उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और दो दिन बाद 30 दिसंबर को कमरे में पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच अधिकारी एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें