फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिस्तौल दिखाकर युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव पिंजोखरा में गांव के ही युवक के साथ कुछ युवकों ने पिस्तौल दिखाकर मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक का तोशाम के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पिंजोखरा निवासी मनजीत ने बताया कि वह अपनी कार लेकर खेत से घर आ रहा था। गांव के मंदिर के पास पहुंचा तो गांव का ही मंदीप ने अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। इसके बाद मंदीप व अंकित ने पिस्तौल दिखाकर उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया। गाड़ी में संदीप, कुली ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तभी वहां सोनू, बंटी, कालिया आ गए और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। उसकी जेब से 36 सौ रपये निकाल लिए। तभी उसका ताऊ मौके पर आ गया। जिसे देख कर उक्त युवक मौके से भाग गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। हमले में युवक को काफी चोट आई। इसका तोशाम के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सभी हमला करने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें