फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, पात्र व्यक्ति ले सकते हैं योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी अब घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि इसके लिए बेनेफिशरी.एनएचए.जीओवी.इन वेबसाइट या आयुष्मान मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। पात्रता जांच अनिवार्य है और इसके लिए मोबाइल नंबर, राशन कार्ड या परिवार आईडी के माध्यम से नाम की पुष्टि करनी होती है। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र और मोबाइल नंबर जरूरी है, और मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


स्वयं मोबाइल एप से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया
गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें और राज्य चुनें।
आधार, राशन कार्ड या परिवार आईडी से नाम खोजकर ई-केवाईसी सत्यापन करें।
आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम, उम्र व परिवार विवरण की पुष्टि कर सबमिट करें।
सफल सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड जनरेट होगा, जिसे पीडीएफ के रूप में डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें