फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डंपिंग यार्ड शिफ्टिंग को लेकर महापंचायत आज, चौगामा खाप बनाएगी आंदोलन की रणनीति

Sun, 06 Aug 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव हालुवास के समीप दादरी रोड पर डंपिंग यार्ड को ​शिफ्टि करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे वि​
विज्ञापन
भिवानी। डंपिंग यार्ड शिफ्टिंग की मांग को लेकर धरनास्थल पर रविवार को महापंचायत होगी। चौगामा खाप आंदोलन की रणनीति बनाएगी। वहीं शनिवार को पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज व राजपूत सभा समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने चौगामा खाप व पर्यावरण प्रहरी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने बताया कि अगर आबादी के पास कचरे का ढेर लगता है तो उसमें से जहरीली गैसें तो निकलना लाजिमी है। जो कि मनुष्य के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होती है। इसी दौरान राजपूत प्रतिनिधि सभा की टीम भी धरने के समर्थन में पहुंची। टीम के सदस्यों ने उक्त समस्या को सही ठहराया और कहा कि अगर कचरे का ढेर यहां से नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में आबादी के लिए बड़ी गंभीर समस्या खड़ी करेगा। धरने पर बैठे वक्ताओं ने बताया कि जब तक डंपिंग यार्ड को यहां से शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अगर सरकार ने फिर भी उनकी बात नहीं मानी तो एक सप्ताह बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर रामकिशन हालवासिया, नगर पार्षद सुभाष तंवर, सरपंच मुकेश, संजय देवसर सरपंच,बजरंग बहलिया, पार्षद संदीप भारद्वाज, पार्षद कृष्ण शर्मा, ठाकुर रणधीर सिंह मौजूद थे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें