फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंगलामुखियों की मनमानी के खिलाफ महापंचायत ने उठाई मांग

Mon, 01 May 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दिनोद रोड स्थित कार्यालय में उपस्थित रेल अंडर पास महापंचायत श्रीजीतुवाला के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। रेल अंडर पास महापंचायत श्रीजीतुवाला के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को दिनोद रोड स्थित गांधी हाई स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता महापंचायत के प्रधान अशोक यादव ने की।बैठक में मुख्य रूप से मंगलामुखियों के मनमाने रवैये के खिलाफ रोष प्रकट किया और प्रशासन से इस मनमाने रवैये पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के सामाजिक संगठन, आएडब्ल्यूएएससी काॅलोनी, जोगी नाथ समाज सभा, प्रजापति समाज संगठन, राजपूत समाज, सुधार समिति, आंबेडकर शिक्षा समिति, सांई मार्केट समिति के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। महापंचायत महासचिव शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि मंगलामुखियों समाज के स्व. महंत प्रेम का क्षेत्रवासियों के साथ भाईचारे का व्यवहार था और उनके रहते मनमानी नहीं होती थी। लेकिन अब मंगलामुखियों समाज की बढ़ती मनमानी एवं ज्यादतियों को देखते हुए लोगों का दयाभाव आक्रोश में बदलने लगा है। मंगलामुखियों आर्थिक स्थिति नजरअंदाज करते हुए अनावश्यक एवं अनैतिक दबाव बनाते हैं और जबरदस्ती 11 हजार से 51 हजार रुपये तक शगुन देने की मांग करते हैं।
मीडिया प्रभारी रोहताश ने कहा कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मंगलामुखियों को शगुन राशि 1100 रुपए देना निर्धारित किया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि मंगलामुखियों को निर्धारित से ज्यादा रुपये न दें। उन्होंने कहा कि इस बारे एक प्रति उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनाज मंडी चौकी व बिरला चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बैठक को जोगी समाज के रामसिंह वैध, प्रजापति समाज के रामशरण ठेकेदार, राजपूत समाज के कृष्ण सिंह परमार, कुलदीप सिंह तंवर, ओमपाल चौहान, आरडब्ल्यूए एमसी कालोनी प्रधान एडवोकेट राकेश पंवार जोगी, अंबेडकर शिक्षा समिति के प्रधान प्रभाती लाल, सांई मार्केट के विरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सतबीर सिंह श्योराण, बलजीत सिंह रिटायर्ड अधिकारी, रमेश कुमार बुरा, रमेश वर्मा भानगढ़, दिनेश सिंह, ओमपाल बुरा, भोपाल सिंह, अशोक कौशिक, डॉ. नवल भारद्वाज, कृष्ण सिंह परमार, रामशरण ठेकेदार, कुलदीप सिंह तंवर, ओमपाल चौहान, विरेंद्र शर्मा, सुभाष हलवाई, शमशेर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें