फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वीडियो कॉल कर बुजुर्ग का बनाया न्यूड वीडियो, फिर 37 लाख ठगे

Mon, 22 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। वीडियो कॉल कर एक बुजुर्ग की लड़की के साथ न्यूड वीडियो बनाकर दिल्ली क्राइम ब्रांच में केस दर्ज होने का झांसा देकर 36,84,300 रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग ने मोटी रकम साइबर ठगों को दिए जाने के बाद मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। इस पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 13 पुलिस चौकी दायरे में रहने वाले एक बुजुर्ग ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में शिकायत दी। उसने बताया कि वह घर पर ही रहता है। उसके पास एक लड़की की वीडियो कॉल आई। उस लड़की ने उससे कहा कि वह बाथरूम में जाए। लड़की के कहने पर वह बाथरूम में चला गया और इसी दौरान लड़की ने वीडियो कॉल के दौरान ही अपने सभी कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगी। इस दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग से उसका चेहरा वीडियो देखते हुए ही रिकार्ड कर लिया। इसके बाद उसके पास एक दूसरी कॉल आई। जिस पर बोलने वाले ने कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसके खिलाफ यू ट्यूब की तरफ से लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो आई है। लड़की पर इस तरह के पहले ही तीन केस दर्ज हैं, जिसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वह डर गया और बचाव का समाधान बताओ के लिए कहा तो उसने यू ट्यूबर का नंबर दिया, जिस पर बात की तो उसने कहा कि 249500 रुपये जमा करा दो उसकी वीडियो डिलिट करा देंगे और 2500 रुपये चार्ज काटकर बाकी पैसा वापस भेज देंगे।
उसके कहने पर उसने बताए गए खाते में पैसे जमा करा दिए। उसके बाद उसे बताया गया कि उसका वीडियो पांच जगह वायरल हुआ है। इस पर फिर से दस लाख रुपये मांगे। इस पर भी उसने बताए गए तीन खातों में ये पैसे डाल दिए। इसके बाद यू ट्यूबर ने बोला कि 19 लाख के स्टांप खरीदकर देने होंगे, तब उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर कैंसिल होगी। उसने कुछ राशि बताए गए बैंक खातों में डाल दी। इसके बाद यूएसए की मोहर लगाने के नाम पर 25 लाख रुपये और मांगे। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उससे आरोपी 36,84,300 रुपये की ठगी कर चुके हैं। वहीं, मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी में अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

तिलहर के एलबीजीपी कॉलेज के पास एकेडमी में हुए विवाद के बाद पुलिस को जानकारी देते घायल गौरव गुप्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें