फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राममय हुई छोटी काशी, भगवा रंग में रंगे चौक-चौराहे

Mon, 22 Jan 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में भगवा पट्टियों से सजाया शहर का महाराणा प्रताप चौक। 
विज्ञापन
भिवानी। अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के मुख्य मंदिरों और मठों में रामभक्तों को एलईडी टीवी पर दिखाया जाएगा। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। छोटी काशी के हर चौक-चौराहे को भगवा रंग से सजाया गया है। वहीं श्रीराम के चित्रों से भी चौक-चौराहों की सजावट की गई है। सोमवार को सनातनी दिवाली बनेगी वहीं भक्त घरों और मंदिरों में मिट्टी के दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी के खाकी बाबा मंदिर, जहरगिरी बाबा मंदिर, जोगीवाला मंदिर, हनुमान जोहड़ी मंदिर, श्रीराम मंदिर के अलावा जिले भर में करीब 300 से अधिक देवालयों में दीप जलाएं जाएंगे। मंदिरों को रंगीन लाइटों से भी सजाया गया है। शहर के चौराहे भी रंगीन लाइटों और भगवा रंग से सराबोर हो चुके हैं। शहर के बाजारों में भी गुब्बारों से सजावट की गई है। बाजार के दुकानदार भी अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव दर्शनों का आनंद अपने प्रतिष्ठानों पर बैठकर उठाएंगे। मंदिरों में सुबह हवन होगा और फिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण भी होगा। शहर भर में चल रही श्रीराम कथा का भी हवन व प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। हर कोई 22 जनवरी को अपने तरीके से मनाएगा। इसके लिए काफी उत्साह और उमंग का माहौल है। सरकारी कार्यालयों में भी आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। ऐसे में कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यालयों में उपस्थित भी बहुत कम रहेगी। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर भी आवाजाही का माहौल कम बनेगा। बच्चों ने भी श्रीराम मंदिर की मनमोहक तस्वीरें बनाई है। भिवानी की जैन चौक क्षेत्र निवासी तनिष्का बंसल ने मेहंदी से श्रीराम दरबार का चित्र भी उकेरा है।


शहर के चौराहे सांझ ढलते ही जगमगा उठे
शहर के हांसी गेट महाराणा प्रताप चौक के अलावा रोहतक गेट पर महाराजा अग्रसेन चौक और घंटाघर पर पंडित नेकीराम शर्मा चौक को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं वैश्य कॉलेज के सामने लाला लाजपतराय चौक पर भी रंगीन लाइटों के साथ भगवा रंग की सजावट की गई। इसके अलावा भी मुख्य चौराहों पर रंगी लाइटों पर भगवा रंग की पट्टिकाओं से सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें