फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 50 रुपये कम कीमत में शराब बेचते हुए शराब ठेका किया तीन दिन के लिए सील

Sat, 09 Sep 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बड चौक स्थित शराब ठेका पर छापामार कर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। 
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने एक्साइज विभाग के साथ शुक्रवार देर शाम को बड़ चौक स्थित एक शराब की दुकान पर छापामारा। इस दौरान टीम ने एक फर्जी ग्राहक शराब ठेका पर शराब लेने भेजा था। जिसे निर्धारित कीमत से 50 रुपये कम में शराब बेची गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शराब ठेका को तीन दिन के लिए सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की अगुवाई में आबकारी विभाग के निरीक्षक अमरजीत व सीआईडी के इंचार्ज सुनील कुमार के साथ संयुक्त टीम बनाकर शहर भिवानी में बड़ चौक महम गेट के डिस्कवरी वाइन अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से कम रेट पर शराब बेचने के संबंध में छापामारा। जांच के दौरान एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक भी बनाया गया। शराब ठेका के सेल्समैन बलजीत वासी बापोड़ा, राकेश वासी आसलवास वहां मौजूद थे। बलजीत सेल्समैन द्वारा बोगस ग्राहक को एक बोतल मार्का मस्ती माल्टा की 120 रुपये में दी गई। जबकि आबकारी नीति 2023-24 के अनुसार उक्त बोतल का मूल्य 170 रुपये की है। सेल्समैन बलजीत उपरोक्त द्वारा निर्धारित मूल्य से कम मूल्य पर शराब बेचकर आबकारी नीति की अवहेलना करने पर शराब ठेका को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें