फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंतरिक मूल्यांकन अंक बोर्ड को भेजने के लिए लिंक 19 से होगा लाइव

Fri, 16 Feb 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जाने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन अंक ऑनलाइन भरने के लिए लिंक 19 फरवरी से लाइव होगा। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक वार्षिक परीक्षा के लिए अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 19 से 23 फरवरी तक करवाया जाना है। अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 19 से 25 फरवरी तक ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें
आज से उपलब्ध होंगे डीएलएड री-अपीयर परीक्षा के प्रवेश-पत्र




भिवानी। डीएलएड परीक्षा को लेकर बोर्ड 16 फरवरी से परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 27 फरवरी से वर्ष 2017-19 व 2018-20 (केवल एसआईपी) तथा प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-2022 (प्रथम व द्वितीय वर्ष) के छात्र-अध्यापकों को विशेष अवसर एवं प्रवेश-वर्ष 2021-2023 प्रथम व द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) और 2022-24 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) की परीक्षाएं आरंभ होंगी।
विज्ञापन


पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉग इन आईडी पर 16 फरवरी से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से संबंधित संस्था अपना यूजर आईडी पासवर्ड प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। संबंधित छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र के बारे में संस्था से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें