फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
सीबीएलयू के नए परिसर में बनाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के नए परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति स्थापित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वह मूर्ति तैयार करवाई गई है, जिसका जल्द ही अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इनके साथ ही विश्वविद्यालय में हमारे देश के वीर क्रांतिकारियों की मूर्तियां भी स्थापित करने की योजना बनाई है। ताकि यहां पढ़ने वाले युवाओं को हमारे क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में जानकारी मिल सके और वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें। सीबीएलयू के प्रेमनगर स्थित भवन में फिलहाल निर्माण कार्य जारी है। इसमें दो खंड बनकर तैयार हो चुके हैं उनमें कक्षाएं भी लगनी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि पुराने भवन में भी विभिन्न विभागों की कक्षाएं व कार्यालय अब भी हैं।
दो शैक्षणिक खंड बनकर तैयार, तीसरे का निर्माण कार्य जारी
विश्वविद्यालय की ओर से दो आधुनिक शैक्षणिक खंड का निर्माण किया जा चुका है। तीसरे का निर्माण कार्य जारी है। प्रथम चरण के कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ चल रहे हैं। इसमें सड़कें, वाटर वर्क्स, पावर हाउस, सीवरेज सिस्टम, हर्बल गार्डन, स्टूडेंट्स फैसिलेशन सेंटर आदि शामिल हैं। फेज वन के दूसरे टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है, जिसमें 70 बेड का गेस्ट हाउस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 350 छात्रों की क्षमता वाला हॉस्टल, 280 छात्राओं की क्षमता वाला हॉस्टल, एडमिन ब्लॉक, कैंटीन, सेंटर लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स एंड स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर, कुलपति, कुल सचिव सहित फैकल्टी आवास निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

10 विभाग नए परिसर में स्थानांतरित
सीबीएलयू के नए परिसर में प्रशासन ने विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों की कक्षाएं वहां शिफ्ट करने में जुटा है। अब तक एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, कंप्यूटर साइंस, जियोग्रॉफी, एमए इतिहास, एमए मास कम्यूनिकेशन, बायॉटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, बॉटनी की कक्षाएं शिफ्ट की हुई हैं। इन कोर्सों में फिलहाल 40-40 सीटें हैं। हालांकि कुछ कोर्सों की सीटों में इजाफा भी किया हुआ है। अब तक कुल 10 विभाग नए परिसर में स्थानांतरित हो चुके हैं।
लाइब्रेरी भी हो चुकी है शिफ्ट
नए भवन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने विषय संबंधित समस्या के समाधान के निवारण के लिए कोई पुस्तक या अन्य सामग्री की आवश्यक हो ऐसा ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी को शिफ्ट किया है। हालांकि पुराने भवन में भी लाइब्रेरी की सुविधा है।
विश्वविद्यालय के नए परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। जल्द ही मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इनके साथ विश्वविद्यालय परिसर में वीर क्रांतिकारियों की मूर्तियों भी लगाई जाएगी। ताकि विद्यार्थी हमारे क्रांतिकारियों व गौरवशाली इतिहास को जान सकें।
विज्ञापन

- प्रो. राजकुमार मित्तल, कुलपति सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें