फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूल का ताला तोड़ कर चोरी की एलईडी

Sat, 14 Jun 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव कैरू स्थित भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोर करीब 26 हजार की क्रोमा कंपनी की एलईडी को लेकर फरार हो गए। विद्यालय प्राचार्य सुनील ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह 9 बजे विद्यालय में आया था। उसने देखा कि एक कक्षा का ताला टूटा हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा तो एलईडी गायब मिली। जिसकी कीमत लगभग 26 हजार रुपये थी। स्टाफ के सदस्यों ने आस पड़ोस में पता किया। लेकिन चोरी के बारे में पता नहीं चल सका। प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी संजय कुमार ने प्राचार्य सुनील कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें