भिवानी। सीईओ अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर आयोजित हुआ। सीईओ ने विशेषकर क्रीड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीपीपी व अन्य सामाजिक पेंशन से संबंधित शिकायतों के समाधान करने के दौरान आमजन के अनावश्यक चक्कर न कटवाएं। समाधान शिविर में पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने सहित अनेक लोगों ने समस्याएं रखी। सीईओ चोपड़ा ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान बारे संबंधित अधिकारी को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में सीटीएम अनिल कुमार, टीएम भरत पाल, नप एमई सुरेन्द्र सांगवान मौजूद रहे।