फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी

Fri, 07 Jul 2023 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने की चाह रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है जो किन्हीं कारणों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके थे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी में दाखिला लेने की अंतिम तारीख तीन दिन और बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला के इच्छुक 10 जुलाई तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मेरिट सूची जारी करने का भी रीशेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पहले दाखिला शेड्यूल के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 28 जून थी। लेकिन साइट बंद व बिजी होने के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को सात जुलाई कर दिया गया था। लेकिन फिर भी आवेदकों को रजिस्ट्रेशन करते वक्त परिवार पहचान पत्र, साइट बिजी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सात जुलाई को स्नातक कोर्स में दाखिला लेने के लिए अंतिम तारीख को 10 जुलाई कर दिया। इसके अलावा विभाग ने मेरिट सूची जारी करने का भी शेड्यूल जारी किया है। लेकिन टीचिंग टर्म को पहले के शेड्यूल की तरह 21 जुलाई तय किया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर आवेदकों को कोई तकनीकी खामी का सामना नहीं करना पड़ा तो रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा।

ये रहेगा शेड्यूल
सात जुलाई का उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 10 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद 11 जुलाई तक आवेदकों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 12 जुलाई को दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहलीे मेरिट सूची में शामिल आवेदक 16 जुलाई तक अपनी कोर्स की फीस को जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद 18 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस मेरिट सूची के तहत आवेदक 20 जुलाई तक फीस जमा करवार दाखिला ले सकते हैं। अगर काॅलेज में दो मेरिट सूची के बाद भी कोर्सों की सीटें रिक्त रहती है तो ओपन काउंसलिंग के जरिए दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीजी कोर्सेज में केंद्रीकृत प्रणाली के तहत दाखिला का शेड्यूल जारी
स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी कोर्सों में दाखिला के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 11 जुलाई से पीजी में दाखिला के इच्छुक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 जुलाई तय की गई है। ऑनलाइन केंद्रीकृत प्रणाली के तहत पीजी कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी।
स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दाखिला लेने के इच्छुक अब भी अंतिम तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें। ताकि बिना कोई परेशानी के दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकें।
विज्ञापन

- डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य, वैश्य कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें