फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अंतिम तिथि कल

Fri, 23 Aug 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
आदर्श महिला महाविद्यालय का मुख्य गेट। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले के महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। ज्यादातर कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी स्नातकोत्तर काेर्सेस की सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए अब कॉलेजों की ओर से दाखिले के लिए विशेष अवसर दिया गया है। ऐसे में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचकर 24 अगस्त तक सीधे दाखिले ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के आदर्श महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर काेर्सेस की विभिन्न विभागों में सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें रसायन शास्त्र, भौतिकी विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र व अंग्रेजी विषय में शामिल हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कोर्सेस की सीटें खाली हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं के आधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। इसमें छात्राएं अपना शोध कार्य अनुभवी प्राध्यापकों की देखरेख में संपन्न कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें