फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मजदूर का मोबाइल और दस हजार रुपये चोरी

Mon, 27 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। गिगनाऊ स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर का मोबाइल और दस रुपये की नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फैक्ट्री मालिक राकेश कुमार ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में अनेक मजदूर काम करते हैं। बीती रात एक व्यक्ति फैक्ट्री में घुसकर वहां सो रहे मजदूर सुरेश का मोबाइल और उसकी 10 हजार रुपये की नकदी चोरी करके फरार हो गया। चोरी की यह वारदात फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें