फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किरण चौधरी बोलीं- नौकरी न रहेगी तो कोई छोरी भी न देवगा, ये सबने अपने बरगै बनाकै छोड़ेंगे

Mon, 26 Feb 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन पूर्व मंत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहल। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे व जुमलेबाजी कर सत्ता हथिया ली थी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों के सामने भाजपा सरकार का असली चेहरा आ चुका है। लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं किया तो भविष्य में मतदान ही नहीं होंगे, संविधान चकनाचूर हो जाएगा।
उन्होंने रविवार को कस्बे में महेन्द्र गोकलपुरा द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन शिरकत की। पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की अग्निवीर योजना पर ठेठ हरियाणवी भाषा में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि या केवल चार साल की नौकरी सै। इसके बाद न पेंशन सै और न दूसरे लाभ। चार साल बाद जब छोरे पाछे आवंगै तो न्यू ही हांडगें। नौकरी न रहेगी ताे कोई छोरी भी न देवगा। दूसरा उनका ब्याह, सगाई का टेम भी लिकड़ ज्यागा। ये सबने अपने बरगै बनाकै छोड़ेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अपने कार्यकाल में जनहित में करवाए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को सहयोग, समर्थन और विश्वास मिला तो वे लोहारू क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी क्षेत्र बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शीशराम मेचू, परमजीत मड्डू, पूर्व चेयरमैन रतनसिंह गोकलपुरा, पवन गोकलपुरा, कुलदीप बिधनोई, सोमबीर पंघाल, बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया, बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन


14 किलो के गैस सिलिंडर को 10 किलो का करने जा रही सरकार
उन्होंने कहा कि एक फौजी की बेटी होने के नाते उनको इस बात का दुख है कि सेना में युवाओं की नियमित भर्ती सिस्टम को बेवजह बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। दस साल सत्ता में रहने के बाद भी सब नारे थोथे साबित हुए। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार का यह नारा जुमला साबित हुआ है। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनको पता चला है कि भाजपा सरकार अब डीएपी के बैग की तरह गैस सिलिडर के वजन में कटौती करने जा रही है। वर्तमान के 14 किलो गैस को 10 किलोग्राम करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें