भिवानी। मुंढाल गांव के पास सड़क हादसे में भट्ठा मुंशी की मौत हो गई। हादसा गाय आगे आने से हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।हादसा शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। तालू गांव के पास स्थित र्इंट भट्ठा पर काम करने वाला उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ वासी वासी करीब 42 वर्षीय घनश्याम बाइक से जा रहा था। मुंढाल गांव के पास अचानक बाइक के आगे गाय आ गई। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और घनश्याम के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा साहब लाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मामले में मुंढाल चौकी से जांच अधिकारी हवलदार रघुवीर ने बताया कि सिर में गहरी चोट लगने से मुंशी घनश्याम की मौत हुई।