फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूता व्यापारी का अगवा बेटा 52 घंटे बाद सिरसा से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाजार बंद कर तोशाम चौक पर एकत्रित व्यापारियाें से बातचीत करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम के जूता व्यापारी के अगवा नाबालिग बेटे को पुलिस ने रविवार देर रात 52 घंटे बाद सिरसा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और बच्चे को तोशाम में परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसपी वरूण सिंगला ने बताया कि बच्चा सिरसा से सकुशल मिल गया है। अपहरणकर्ता तोशाम के बागनवाला गांव के हैं। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से 2 बार फोन से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

बच्चे के अपहरण की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने दूसरे दिन भी तोशाम का बाजार बंद रखा। रविवार को व्यापार मंडल तोशाम के आह्वान पर व्यापारी और आमजन सुबह 11 बजे मुख्य चौक पर एकत्रित हुए। करीब 12 बजे व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने पुलिस प्रशासन को एक घंटे का समय देते हुए धरने पर आकर तस्वीर साफ करने की बात कही। करीब सवा एक बजे डीएसपी मनोज कुमार धरना स्थल पर पहुंचे व अपनी बात रखी। डीएसपी ने कहा कि रविवार शाम तक मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों द्वारा बच्चे के कुशल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बच्चा सही सलामत है और शाम तक आपके बीच ला दिया जाएगा। इस पर व्यापार मंडल के प्रधान ने व्यापारियों से पुनः सहमति मांगी व राघव के पिता व्यापारी मनोज से भी राय जानी। व्यापारी मनोज ने खड़े होकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस को और समय दिए जाने पर सहमति जताई। व्यापारियों द्वारा भी शाम तक का समय दिए जाने पर सहमति जता दी।

इससे पहले रविवार सुबह भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ तोशाम पहुंचे व व्यापारी मनोज कुमार के परिवार से मिले व भरोसा दिलाया कि राघव की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने राघव के सही सलामत घर लौटने पर विश्वास जताया। मुकेश गौड़ पुलिस स्टेशन भी पहुंचे और अधिकारियों से संवाद कर स्थिति जानी।

मुकेश गौड़ ने मुख्य चौक में व्यापारियों से भी मुलाकात की। धरने के दौरान कमल प्रधान मौके पर पहुंचे व पुलिस प्रशासन से स्थिति साफ करने की मांग रखी।

मालूम हो कि शुक्रवार शाम को करीब पौने सात बजे व्यापारी मनोज कुमार के लड़के राघव का खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सामने हांसी मार्ग से एक गाड़ी में अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की करीब एक दर्जन टीमें बच्चे की छानबीन व आरोपियों की पकड़ने में जुटी हैं।

अगले दिन शनिवार को व्यापारियों ने मुख्य चौक में धरना शुरू कर दिया था। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को रविवार 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था व मुख्य चौक में एकत्रित होने की अपील की गई थी।


तोशाम के व्यापारियों ने रविवार शाम निकाला कैंडल मार्च


तोशाम। जूता व्यापारी के बेटे के अपहरण की वारदात के बाद बच्चे की सही सलामत बरामदगी की मांग को लेकर रविवार शाम को तोशाम के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। व्यापारियों का कैंडल मार्च मुख्य चौक धरना स्थल से लेकर पुराना थाना चौक, गोमाता चौक, चौ बंसीलाल चौक, झील, बस स्टैंड मार्ग से होते हुए सुरेंद्र सिंह चौक पर पहुंचा। वहां से फिर मुख्य चौक धरना स्थल पर कैंडल मार्च संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में तोशाम के व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

रातभर चलता रहा अफवाहों का दौर, पुलिस अफवाहों को नकारती रही

शनिवार देर शाम को बाजार में अफवाहों का दौर रहा कि राघव मिल चुका है व पुलिस के पास है। देर रात तक लोग पुलिस स्टेशन, मुख्य चौक व व्यापारी मनोज के घर के बाहर जुटे रहे। वहीं पुलिस अफवाहों को नकारती रही। देर शाम डीएसपी अशोक कुमार ने भी स्पष्ट किया कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें