फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश में लागू की गई ‘खेलो इंडिया’ नीति : सांसद

Fri, 12 Sep 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को सम्मानित करते क्षेत्र के लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘खेलो इंडिया’ नीति लागू की गई है। इसके तहत केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय को 3,794 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन किया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने निवास पर क्षेत्र के लोगों की जनसुनवाई करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आवंटन पिछले वर्ष के संशोधित बजट 3,232.85 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। सांसद ने कहा कि बेहतर खेल नीति लागू कर देश में खेलों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें