संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले में वीरवार को न्यूनतम पारा 0.5 व अधिकतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं, दोपहर 12 बजे तक कोहरे के साथ ओस की बूंदें आसमान से टपकती रहीं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण शहर के रेलवे जंक्शन पर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को ठिठुरन भरी ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वीरवार को गोरखधाम एक्सप्रेस 48 मिनट देरी, कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से, हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर 56 मिनट की देरी, हिसार-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा 19 मिनट देरी, रेवाड़ी-बठिंडा एक्सप्रेस 48 मिनट देरी से भिवानी पहुंची।