फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेलों में दिखाया जूनियर खिलाड़ियों ने दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय भीम स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय खंडस्तरीय स्कूली खेलो का आगाज हुआ। इसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के लिए लड़के व लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों की कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, योगा व खो-खो की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में भिवानी खंड के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य सविता घणघस ने की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ ने विद्यार्थियों को बचपन से शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है, क्योंकि खेल से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज देश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियागिताओं में देश का सीना विश्वभर में चौड़ा करने का काम किया है।
शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता सत्यवान नांगिल और विनोद पिंकू ने बताया कि कुश्ती में अंडर-14 आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में अनुज धनाना, 38 किलोग्राम में मनीष बड़ाला, 41 किलोग्राम में कृष्ण जी लिट्रा, 44 किलोग्राम में नितेश बामला, 48 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्या केएसएन मंढ़ाणा, 52 किलोग्राम में युग प्रताप तिगड़ाना, 57 किलोग्राम में रोहित बीके मंढ़ाणा, 62 किलोग्राम में हैप्पी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढ़ाणा, 68 किलोग्राम में शुभम विवेकानंद भिवानी, 75 किलोग्राम में अभिमन्यु बामला प्रथम रहे। कुश्ती की निर्णायक मंडल में सुखदेव डीपीई, सुरेश खेल प्रशिक्षक, रविंद्र तालु, दयानंद डीपीई मानहेरू, लाजपत डीपीई, अनिता खेड़ा, अजमेर कोच, शारदा पीटीआई, सुशील पीटीआई, प्रवीण फौजी ने निभाई। कबड्डी प्रतियोगिता की अंडर-14 आयु वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पहले, बालाजी कलिंगा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विनय, केशव, प्रशांत, योगेश, 400 मीटर दौड़ में मोहित, हरिचरण, अरमान, साहिल, 600 मीटर दौड़ में मोहित, निशांत, जावेद, सूरज क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवम, हिमांशु, मोहित, यतिन, 150 मीटर दौड़ में साहिल, अमन, कुशल, पुष्पेंद्र, 200 मीटर दौड़ में हेमंत, चिराग, देवसिंह, साहिल, 300 मीटर दौड़ में अंकित, संदीप, सचिन, मोहित, 400 मीटर दौड़ में सक्षम, साहिल, जतिन, साहिल, 800 मीटर दौड़ में मोहित, अंकित, भीष्म, शिवम क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग की ही हाई जंप में राजकुमार व 200 मीटर वॉक में पंकित पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग के ही हैमर थ्रो में प्रियांशु पहले स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड में अंकुर, विजय, मनदीप, मुकुल, 200 मीटर दौड़ मोहित, अरूण, अमन, राहुल, 400 मीटर दौड़ में राहुल, जोगेंद्र, अरुण, बजरंग, 800 मीटर दौड़ में रवि, अनुज, गुलशन, साहिल, 1500 मीटर दौड़ में चेतन, संदीप, अरूण, रोहित व 5 हजार मीटर दौड़ में राजेंद्र, आशु, मनीष व रोहित क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे पायदान पर रहे। एथलेटिक्स में जगबीर डीपीई, रामपाल तंवर, राजेश्वर ढ़िल्लो, राकेश पीटीआई, सुनीता डीपीई, अशोक तंवर, श्रीभगवान डीपीई ने निभाई।
-----------------------
योगा में युक्त शर्मा ने पाया पहला स्थान
योगा प्रतियोगिता की अंडर-14 आयु वर्ग में भिवानी के पीयूष, भिवानी के मधुर एवं जीएसएसएस कलिंगा के अमन, क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-17 में भिवानी के युक्त शर्मा, जीएसएसएस कलिंगा के केशव, जीएसएसएस कलिंगा के नवीन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। वही अंडर-19 में जीएसएसएस बामला के राहुल व भिवानी के रोहित क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। योगा में निर्णायक मंडल की भूमिका विरेंद्र घणघस, मोतीलाल जांगड़ा, कांता रोहिल्ला, सुनीता पीटीआई, सतेंद्र सिंह, नसीब पीटीआई, गोपाल कलिंगा, जीतपाल शर्मा ने निभाई। इसके अलावा खो-खो में निर्णायक मंडल की भूमिका रणबीर पीटीआई सैय, मनजीत ग्रेवाल, सरिता डीपीई, अजमेर जांगड़ा ने निभाई। कबड्डी में निर्णायक मंडल की भूमिका रामचंद्र पूनिया, राजेश कलिंगा, सुशील पीटीआई, बिजेंद्र मधमाधवी, कमलेश पीटीआई पूर्णपुरा, अत्तर सिंह मलिक, देवराज पीटीआई, सुनील कोहाड़, पवन मिताथल, राजेश सिवाच, राजेश धनाना, सुशील दहिया, गजानंद पीटीआई, राजपाल तंवर ने निभाई। फुटबॉल में निर्णायक मंडल की भूमिका संदीप सांगवान, जोगेंद्र पीटीआई, राजेश बूरा, रामभगत, रणबीर कोच ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें