भिवानी। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला एक मई रविवार को सुबह 11 बजे कस्बा जूई स्थित अनाज मंडी में पहुंचेंगे। इस दौरान दिग्विजय चौटाला युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जजपा युवा जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज एवं जिला प्रवक्ता शंकर आहुजा ने कहा कि इस दौरान दिग्विजय चौटाला भिवानी जिले के सभी रजिस्टर्ड क्रिकेट क्लब के साथियों को क्रिकेट की पूरी किट भी वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला युवा सम्मलन को संबोधित करेंगे। संवाद