फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी का शिकार हो गए हम दुख-सुख के साथी : डॉ. अजय चौटाला

Sun, 11 Aug 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मुंढाल में ग्रामीणों को संबो​धित करते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने शनिवार से बवानीखेड़ा हलके से जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने सात गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की घोषणाओं एवं वादों पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि तभी शक्ल तक न दिखाने वाले नेता लाखों वोट ले गए और हम लोगों के दुख-सुख के साथी होने पर भी नाराजगी का शिकार हो गए।
विज्ञापन

हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश की जीत पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय ने कहा कि कभी शक्ल न दिखाने वाले जयप्रकाश को लोगों ने 5.70 लाख वोट दे दिए। जबकि हम लोगों के दुख सुख के साथी होते हुए भी नाराजगी का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि हमसे जो भूल या गलती हुई है उसमें सुधार करेंगे। रूठे साथियों को हम मनाएंगे।
इस दौरान डॉ. अजय ने मीडिया से भी रूबरू हुए। भिवानी से उनके परिवार के किसी सदस्य के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। भाजपा सरकार की ताबड़तोड़ घोषणाओं पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं पहले भी हो सकती थी लेकिन अब पूरी न हो सकने वाली घोषणा कर लोगों को रिझाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस की घोषणाओं पर भी पलटवार कर उन्होंने कहा कि सरकार रहते कांग्रेस ने 10 साल तक प्रदेश के हितों पर कुठाराघात किया। किसानों की जमीनें बड़े उद्योगपतियों की दीं, जो अब उन जमीनों को करोड़ों रुपये में बेच रहे हैं।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर उन्होंने कहा कि दूसरों से हिसाब मांगने से पहले वो खुद हिसाब दें कि उन्होंने सरकार रहते क्या किया था। उन्होंने विनेश के मामले पर राजनीति की बजाय सभी दलों से एक होकर फैसला लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें