सांगवान पंप हाऊस पर बैठक में मौजूद पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के सदस्य।
भिवानी। गांव सागवान स्थित न्यू सांगवान पंप हाउस में वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की निंगाणा सिविल ब्रांच का त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक जिला प्रधान सूरजभान जटासरा, जिला सचिव, सुशील आलमपुर, जिला सह सचिव बलराज ओला, राज्य ऑडिटर संदीप सोरखी, विनोद तंवर जिला उपप्रधान की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें ब्रांच के सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।
इनमें जगदीप फौगाट को प्रधान, प्रीतम को सचिव, प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष, प्रदीप फौजी को चेयरमैन, गोपीराम किरावड़ को वरिष्ठ उपप्रधान, रोहित को उपप्रध्एाान, नवीन बूरा को सह सचिव, सुनील को ऑडिटर चुना गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जिला प्रधान सूरजभान जटासरा ने कहा कि हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण पर रोक, खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल कैशलेस की सुविधा, एक्सग्रेसिया में लगाई गई शर्त हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा।